हिमाचल में पुरुष कर्मचारियों को भी छुट्टी, CM सुक्खू की बड़ी घोषणा

0
49

रक्षाबंधन पर हिमाचल में पुरुष कर्मचारियों को भी छुट्टी, CM सुक्खू की बड़ी घोषणा

पांवटा साहिब/सिरमौर। रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में घोषणा की कि रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के साथ-साथ पुरुष कर्मचारियों यानी भाइयों को भी अवकाश मिलेगा।

इस फैसले को रक्षाबंधन के पर्व को परिवार के साथ मनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खास बात यह है कि अब तक इस अवसर पर महिलाओं को मिलने वाले अवकाश की चर्चा अधिक रही है, जबकि इस घोषणा के बाद पुरुष कर्मचारी भी अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकेंगे।

बताया गया है कि अवकाश का प्रभाव सामान्य सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ स्कूलों और कॉलेजों पर भी रहेगा।

पांवटा साहिब और सिरमौर में भी उत्साह

रक्षाबंधन को लेकर सिरमौर जिले और पांवटा साहिब में भी लोगों में उत्साह है। सरकार की इस घोषणा से कर्मचारियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं।

#HimachalPradesh #Sirmaur #PaontaSahib #RakshaBandhan #Holiday #NewsUpdate #AMHNews