वाल्मीकि भगवान मूर्ति स्थापना पर्व का भव्य आयोजन, क्षेत्र में उत्साह माजरा

0
16

क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है, जहां वाल्मीकि समाज द्वारा भगवान वाल्मीकि जी की मूर्ति स्थापना पर्व का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को प्रातः 9:00 बजे कलश पूजन के साथ होगी। इसके बाद 29 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मंत्र जाप किया जाएगा।
समापन दिवस 1 मई 2026 (शुक्रवार) को झंडा पूजन, नगर भ्रमण और भंडारे का आयोजन दोपहर 12:00 बजे किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक एकता और सामाजिक भाईचारे का प्रतीक है। सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की गई है।