प्राइवेट स्कूलों द्वारा हर साल ली जा रही एडमिशन फीस के मुद्दे को लेकर आज एक अहम पहल सामने आई

0
179

अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने उठाया एडमिशन फीस का मुद्दा, DC सिरमौर को सौंपा ज्ञापन

पांवटा साहिब, सिरमौर: अमित कुमार

प्राइवेट स्कूलों द्वारा हर साल ली जा रही एडमिशन फीस के मुद्दे को लेकर आज एक अहम पहल सामने आई। श्री पांवटा साहिब विकास मंच के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने जिलाधीश सिरमौर श्रीमती प्रियंका वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि निजी स्कूलों द्वारा हर वर्ष एडमिशन फीस वसूली जा रही है, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इस पर जिलाधीश ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र के लोगों में स्कूलों की मनमानी पर कई सवाल उठ रहे हैं। लोगों की मांग है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई हो और अभिभावकों को राहत दी जाए। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या ठोस कदम उठाता है और दोषी स्कूलों पर कब तक कार्रवाई होती है।
अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने उम्मीद जताई कि जल्द निर्णय लेकर अभिभावकों को राहत प्रदान की जाएगी।
साथ ही सरकार को सुझाव दिया गया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक फीस रेगुलेटरी अथॉरिटी का गठन किया जाए, ताकि स्कूलों और अभिभावकों के बीच होने वाले विवादों का निष्पक्ष निपटारा हो सके।