प्राइवेट स्कूलों की एडमिशन फीस पर बवाल, विकास मंच ने सरकार से की कार्रवाई की मांग

0
204

पांवटा साहिब में एडमिशन फीस को लेकर उठी आवाज, विकास मंच ने सरकार से की कार्रवाई की मांग
पांवटा साहिब, 26 मार्च।
पांवटा साहिब में प्राइवेट स्कूलों द्वारा हर साल वसूली जा रही एडमिशन फीस के खिलाफ अब आवाज तेज होने लगी है। श्री पांवटा साहिब विकास मंच ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए शिक्षा विभाग को शिकायत पत्र भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मंच के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने उप निदेशक, शिक्षा विभाग (प्राथमिक), हिमाचल प्रदेश, शिमला को भेजे पत्र में बताया कि चंबा जिले में “वन टाइम एडमिशन फीस” लेने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन यह नियम पूरे प्रदेश में लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जब यह समस्या पूरे प्रदेश की है तो इसका समाधान भी पूरे राज्य स्तर पर होना चाहिए।
पत्र में यह भी कहा गया है कि प्राइवेट स्कूलों द्वारा हर साल एडमिशन फीस वसूलने से अभिभावक आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं। खासकर पांवटा साहिब सहित अन्य क्षेत्रों के अभिभावकों में इसको लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विकास मंच ने मांग की है कि:
वर्तमान एडमिशन सत्र में ही इस पर तुरंत आदेश जारी हों
2026-27 सत्र के लिए जो अतिरिक्त एडमिशन फीस ली गई है, उसे रिफंड या एडजस्ट किया जाए
इसके अलावा, इस मामले की प्रति जिला सिरमौर के उपायुक्त को भी भेजी गई है, ताकि जिला स्तर पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा सकें।
#PaontaSahib
#HimachalPradesh
#PrivateSchools
#AdmissionFees
#EducationSystem
#ParentsIssue
#SchoolFees
#OneTimeFees
#BreakingNews
#LocalNews
#PaontaNews
#SirmaurNews
#HimachalNews
#EducationReform
#VoiceOfPeople
#NewsUpdate
#TrendingNews
#IndiaNews
#PublicIssue
#Awareness