पांवटा साहिब होली मेले में लगा जाम, SHO कुलवंत कंवर ने खुद संभाला मोर्चा – खुलवाया ट्रैफिक

0
93

पांवटा साहिब: होली मेले के दौरान शहर के मुख्य मार्गों पर भारी भीड़ और वाहनों की अधिकता के कारण लंबा जाम लग गया। मेले में उमड़ी भीड़ के चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया और लोगों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
खास बात यह रही कि जाम के दौरान एक एंबुलेंस भी ट्रैफिक में फंस गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। यह मार्ग हॉस्पिटल की ओर जाने वाला प्रमुख रास्ता होने के कारण एंबुलेंस का फंसना चिंता का विषय बन गया।
स्थिति की जानकारी मिलते ही SHO कुलवंत कंवर खुद मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने पुलिस टीम के साथ सड़क पर उतरकर ट्रैफिक को व्यवस्थित किया और धीरे-धीरे जाम को खुलवाया। SHO ने सबसे पहले एंबुलेंस को रास्ता दिलवाया, जिसके बाद अन्य वाहनों की आवाजाही भी सामान्य होने लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, SHO कुलवंत कंवर खुद सड़क पर खड़े होकर वाहनों को दिशा देते नजर आए। उनकी मुस्तैदी के कारण कुछ ही समय में जाम खुल गया और लोगों को राहत मिली।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क हॉस्पिटल के कारण बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए यहां जाम लगना गंभीर समस्या बन सकता है। ऐसे में पुलिस की तत्परता से बड़ी राहत मिली।