पांवटा साहिब: होली मेले के अवसर पर आयोजित विशाल दंगल में आज उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने दंगल में भाग लेने वाले पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और दर्शकों को संबोधित भी किया।
दंगल प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले देखने को मिले। अंतिम मुकाबले में फारुख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। एसडीएम गुंजित सिंह चीमा ने विजेता फारुख को 51 हजार रुपये नकद पुरस्कार और माली पहनाकर सम्मानित किया।
वहीं प्रतियोगिता में विवेक उपविजेता रहे, जिन्हें 31 हजार रुपये नकद पुरस्कार और माली देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य लोग, दंगल कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। दंगल के रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और खिलाड़ियों ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
















































