मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम

0
59

नाहन, 07 मार्च- मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू 8 मार्च को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।
यह जानकारी विधायक नाहन विधानसभा क्षेत्र अजय सोलंकी ने देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 08 मार्च को नाहन चैगान में आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय अन्र्राष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वह लोक निर्माण विभाग, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विद्युत विभाग के लगभग 190 करोड़ रुपये से निर्मित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री लगभग 37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नाहन के टेबल टेनिस एवं स्क्वैश कोर्ट परिसर, जिला पंचायत संसाधन केंद्र, राजकीय पाॅलिटेक्निक धौलाकुंआ में लड़कों का छात्रावास, कन्या छात्रावास, शैक्षणिक भवन की द्वितीय मंजिल, आवासीय ब्लाॅक, आॅटोमोबाइल ब्लाॅक, कालाअंब में फायर पोस्ट बिल्डिंग, जुड्डा का जोहड़- गड्डा लिंक रोड़ का उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री लगभग 153 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले भेड़ों-अदिबद्री सड़क मार्ग, बर्मापापड़ी-पालियों-माजरी सड़क मार्ग के उन्नयन कार्य, एनएच 07 से भद्रकाली मंदिर-वन चेक पोस्ट कोलर-विलासपुर रोड़ तक जाने वाले लिंक रोड़ के उन्नयन, सड़क सुरक्षा व डंपिंग संरचना इत्यादि कार्य, कांशीवाला-बिरोजा फैक्ट्री-जाबल का बाग सड़क निर्माण, सैनवाला-झमिरिया-जामनीवाला-चारूवाला कोटला लिंक रोड़ तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय नाहन का भवन, स्मार्ट ग्रिड प्रौद्योगिक तकनीक माध्यम से पांवटा साहिब शहर तथा नाहन शहर प्रत्येक के लिए 24×7 गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति योजनओं की आधारशीला भी रखेंगे।
विधायक नाहन ने राज्य स्तरीय अन्र्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में जिला की महिलाओं व अन्य लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वाहन भी किया।