आज Paonta Sahib में पावन अवसर पर निकला भव्य नगर कीर्तन, शहर हुआ भक्तिमय

0
209

Gurudwara Shri Paonta Sahib से आरंभ हुआ भव्य नगर कीर्तन आज पूरे शहर में श्रद्धा, एकता और भाईचारे का संदेश देता हुआ मेन मार्केट सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुज़रा।
ढोल-नगाड़ों की गूंज, शब्द कीर्तन और संगत की भारी भीड़ ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। नगर कीर्तन में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा और लंगर सेवा की व्यवस्था भी की गई।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
नगर कीर्तन के दौरान “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा।
Live Updates – AMH News
वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह