पांवटा साहिब : ऐतिहासिक होली मेले की तैयारियां तेज, नगर परिषद मैदान में झूले लगने शुरू

0
82

अमित कुमार

पांवटा साहिब में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक होली मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। नगर परिषद मैदान में झूले और मनोरंजन के साधन पहुंचने शुरू हो गए हैं, जिससे मैदान की रौनक बढ़ने लगी है।
हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले में बड़े झूले, बच्चों के लिए आकर्षक राइड्स, खाने-पीने के स्टॉल और विभिन्न व्यापारिक स्टॉल लगाए जाएंगे। झूलों के पहुंचते ही स्थानीय लोगों और बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
नगर परिषद द्वारा मैदान की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
होली मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा।
मेले की तैयारियों के साथ ही अब पूरे शहर में उत्सव का माहौल बनना शुरू हो गया है।