भीम आर्मी और अनुसूचित जाति आयोग में अहम बैठक, SC/ST Atrocity Act व सब-प्लान बजट पर हुई चर्चा

0
38

शिमला _ अमित कुमार

आज भीम आर्मी भारत एकता मिशन, हिमाचल प्रदेश के राज्य प्रवक्ता डी. आर. अंबेडकर ने अनुसूचित जाति आयोग, हिमाचल प्रदेश के कार्यालय में आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार जी से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम (Atrocity Act) के प्रभावी क्रियान्वयन और सब-प्लान बजट से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज से जुड़े मामलों, योजनाओं के सही क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं को लेकर गंभीर विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर यह सहमति बनी कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन, हिमाचल प्रदेश और अनुसूचित जाति आयोग, हिमाचल प्रदेश राज्य में अनुसूचित समाज के अधिकारों की रक्षा, न्याय और जागरूकता के लिए आपसी तालमेल से मिलकर कार्य करेंगे।
यह बैठक सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।