निःशुल्क परामर्श की सुविधा डॉ. ए.के. गुप्ता मेमोरियल चैरिटेबल हेल्थकेयर सेंटर में आधुनिक मशीनों से उपचार

0
77

पांवटा साहिब। अमित कुमार

शहर में बढ़ती हड्डी, जोड़ व नसों से जुड़ी बीमारियों को देखते हुए डॉ. ए.के. गुप्ता मेमोरियल चैरिटेबल हेल्थकेयर सेंटर द्वारा आम जनता को राहत देने की दिशा में सराहनीय पहल की जा रही है। केंद्र में आधुनिक मशीनों के माध्यम से संपूर्ण शरीर की जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
केंद्र में डॉ. प्रखर गुप्ता (बी.पी.टी., एम.आई.ए.पी., एम.डी.) द्वारा मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श दिया जा रहा है। यहां कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटनों का दर्द, साइटिका, स्लिप डिस्क, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, माइग्रेन, जोड़ों का दर्द, नसों का खिंचाव, हाथ-पैर सुन्न होना, लकवा, थायराइड, चक्कर आना, वैरिकोज वेन, कंधे व पीठ दर्द जैसी अनेक समस्याओं का इलाज किया जाता है।
स्वास्थ्य केंद्र की विशेषता यह है कि यहां निःशुल्क परामर्श की सुविधा उपलब्ध है तथा बिना दवा के आधुनिक तकनीक द्वारा राहत देने का दावा किया जा रहा है। केंद्र का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे चैरिटेबल स्वास्थ्य केंद्र आम जनता के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।
स्थान: शर्मा डेंटल क्लीनिक के निकट, यातापुर, पांवटा साहिब
संपर्क: 7018262773