यमुना नदी हादसा : दो शव बरामद, एक की तलाश अब भी जारी

0
57

पांवटा साहिब।
यमुना नदी में शिलाई क्षेत्र के तीन युवक बीते दिन डूब गए थे। राहत व बचाव कार्य के तहत अब तक दो शव बरामद हो चुके हैं। एक शव को दो दिन पहले खोज निकाला गया था, जबकि आज कमलेश नामक युवक का शव यमुनानगर के पास नियर प्रतापनगर, यमुना नगर नहर में बरामद हुआ है। इसे यमुनानगर सिविल अस्पताल में रखा गया है तथा शव को पांवटा साहिब लाने की प्रक्रिया जारी है।

जानकारी के अनुसार, एक युवक यमुना नदी में नहाने उतरा था तथा उसे डूबता देख दो युवक उसे बचाने नदी में कूद गए थे इसी दौरान हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। राहत व बचाव कार्य में एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लगातार जुटी हुई हैं।

अभी तक तीन युवकों में से दो के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि तीसरे युवक की तलाश कल भी जारी रहेगी। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।