प्रतिभा ने दिए मंडी से विक्रमादित्य सिंह के नाम पर मुहर लगने के संकेत

शिमला। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और

सांसद प्रतिभा सिंह ने भी मंडी से विक्रमादित्य सिंह के नाम पर टिकट के लिए मुहर लगने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो नेता चुनाव जीत सकते हैं, उनके नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिए गए हैं। क्या मंडी से विक्रमादित्य के लिए प्रचार करेंगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि क्यों प्रचार नहीं करूंगी। वह केवल इसलिए नहीं कि वह विक्रमादित्य सिंह हैं। पार्टी का कोई और प्रत्याशी भी हो तो उसके लिए भी प्रचार करूंगी। मैंने और भी तीन लोकसभा सीटें और उपचुनाव भी देखने हैं। जहां-जहां पार्टी की ओर से भेजा जाएगा, वहां पर काम होगा। जो भी मुझसे हो पाएगा, करूंगी।

रविवार को प्रतिभा सिंह ने नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा कि कंगना रणौत के सामने अगर विक्रमादित्य सिंह चुनाव मैदान में उतरते हैं तो लोगों ने तय करना है कि किस पार्टी को समर्थन देना है और किसने काम किया है। जब वह सांसद रहीं तो भी हरेक क्षेत्र का दौरा किया।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोलीं

विक्रमादित्य ही क्यों, कोई और भी हो तो करूंगी प्रचार

वह हर दुर्गम क्षेत्र में गईं, वहां पर जो लोगों ने मांगें उठाई और जो सांसद निधि से दे सकती थीं, वह दिया है। कोई प्रत्याशी फिल्म स्टार है।

यह लोग तय करेंगे कि वह ऐसी नेता जव मुंबई लौट जाएंगी, तो उनसे कैसे लोग काम करवा पाएंगे। अब केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी, उसी में टिकटों पर फैसला होगा। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपनी राय दी है कि कौन बेहतरीन उम्मीदवार हो सकता है।