पांवटा साहिब, अमित कुमार
पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भुंगरनी के वार्ड नंबर-2 में ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही पेयजल समस्या को आखिरकार समाधान मिल गया है। ग्रामीणों ने केकेसी चेयरमैन इरशाद मलिक के सामने पानी की समस्या रखी थी, जिसे उन्होंने तुरंत संज्ञान में लेते हुए आज पूरा कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में करीब 10 परिवार लंबे समय से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे थे और उन्हें दूर-दराज से पानी लाना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए इरशाद मलिक ने हैंडपंप लगवाकर लोगों को बड़ी राहत दी है।
हालांकि गांव में कच्ची सड़क की समस्या अभी भी बनी हुई है। करीब 20 से 25 परिवार 70-80 साल पुरानी कच्ची सड़क पर निर्भर हैं, जो बरसात के समय कीचड़ और जलभराव से और भी खराब हो जाती है। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने हैंडपंप लगने पर खुशी जताई और इरशाद मलिक का आभार व्यक्त किया, साथ ही सड़क को जल्द पक्का करने की मांग भी दोहराई। अब लोगों को उम्मीद है कि बाकी समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जाएगा।


















































