पांवटा साहिब: वार्ड नंबर 05 से शिवानी वर्मा बन सकती हैं अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार – सूत्र

0
241

पांवटा साहिब में नगर निकाय चुनावों को लेकर सियासी हलचल लगातार तेज होती जा रही है। इसी बीच वार्ड नंबर 05 से शिवानी वर्मा का नाम अध्यक्ष पद के संभावित उम्मीदवार के रूप में प्रमुखता से उभरकर सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, उनकी बढ़ती लोकप्रियता और जनसमर्थन को देखते हुए उन्हें एक प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
शिवानी वर्मा को क्षेत्र में एक मिलनसार, सहज और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता है। वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं और हर वर्ग के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़ी नजर आती हैं। चाहे किसी परिवार में खुशी का मौका हो या किसी पर विपत्ति आई हो, शिवानी वर्मा हर परिस्थिति में लोगों के बीच मौजूद रहती हैं, जिससे उनकी छवि एक भरोसेमंद और जनप्रिय नेता के रूप में बनी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवानी वर्मा ने क्षेत्र की समस्याओं को नजदीक से समझा है और समय-समय पर उनके समाधान के लिए प्रयास भी किए हैं। यही कारण है कि युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के बीच उन्हें खासा समर्थन मिल रहा है।
हालांकि अभी तक उनके नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में उनकी दावेदारी को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। यदि उन्हें पार्टी का टिकट मिलता है, तो वार्ड नंबर 05 समेत पूरे पांवटा साहिब में चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प हो सकता है।