पांवटा साहिब (जिला सिरमौर) : अमित कुमार
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर आयोजित होने वाली शोभा यात्रा को उपमंडल प्रशासन पांवटा साहिब द्वारा अनुमति प्रदान कर दी गई है। यह अनुमति समस्त हिंदू समाज, तहसील पांवटा साहिब के अध्यक्ष के पक्ष में जारी की गई है।
प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार शोभा यात्रा 2 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे हरिपुर टोहाना से प्रारंभ होकर बंगरण चौक व पुरुवाला चौक से होते हुए दोपहर 1:00 बजे हनुमान चौक, गोरखुवाला पहुंचेगी।
इस बार खास बात यह रही कि नए एसडीएम से अनुमति लेने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता नीरज शर्मा सहित अन्य साथी पहुंचे। नीरज शर्मा ने बताया कि एसडीएम का व्यवहार बेहद सराहनीय रहा और उन्होंने सकारात्मक तरीके से अनुमति प्रदान की। उन्होंने प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि अधिकारियों का सहयोग सराहनीय है।
प्रशासन ने आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण शर्तें भी निर्धारित की हैं। इनमें सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाना, यातायात व्यवस्था बाधित न करना, किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि न करना, स्वच्छता बनाए रखना और किसी भी समुदाय
















































