पांवटा साहिब:अमित कुमार
पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में 7 से 8 अप्रैल तक Inner Wheel Club द्वारा एक विशेष हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों, विशेषकर महिलाओं, को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच की सुविधा उपलब्ध करवाना है।
इस हेल्थ कैंप में 40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर जांच की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा, सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए बोन डेंसिटी टेस्ट भी किया जाएगा, जिससे शरीर में कैल्शियम की मात्रा और हड्डियों की मजबूती का सही आकलन किया जा सकेगा।
इस आयोजन में Inner Wheel Club की टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है, जिसमें अध्यक्ष रितु गुप्ता के नेतृत्व में सुनीता शर्मा, मोनिका गर्ग, अंजू वर्मा, रितु नरंग, निर्मित कौर, शेली गुप्ता, अर्चना गुप्ता, सुमन गुप्ता और चारुल, डॉ हरलीन चौधरी गोयल शामिल हैं।
आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच जरूर करवाएं। यह कैंप न केवल बीमारियों की समय पर पहचान में सहायक होगा, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करेगा।


















































