पांवटा साहिब में भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर 27 अक्टूबर को होगा विशाल भंडारा

0
17

दोपहर 12 बजे भजन-कीर्तन और भगवान वाल्मीकि जी का होगा गुणगान, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

पांवटा साहिब। भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के पावन प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में पांवटा साहिब में 27 अक्टूबर 2026 को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर दोपहर 12 बजे भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान महर्षि वाल्मीकि जी का गुणगान किया जाएगा।

आयोजन को लेकर धार्मिक स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। परिसर में रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों की मालाओं से सजावट की गई है। कार्यक्रम में श्रद्धालु भजन-कीर्तन में शामिल होकर भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट करेंगे।

समस्त वाल्मीकि समाज की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपने परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचें और विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें।

आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आपसी भाईचारे एवं एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया है।

जय महर्षि वाल्मीकि जी! जय वाल्मीकि, हर हर वाल्मीकि!