पांवटा साहिब: निजी बैंक/साईं सोसायटी पर धोखाधड़ी के आरोप, दर्जनों पीड़ित पहुंचे पुलिस थाना

0
10

दो महीने से अपने ही पैसों के लिए भटक रहे लोगों ने संचालक सूरज मल्होत्रा के खिलाफ लगाए गंभीर आरोप

पांवटा साहिब क्षेत्र में एक निजी बैंक/साईं सोसायटी को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने सोसायटी के संचालक सूरज मल्होत्रा पर कथित तौर पर धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि कई लोग पिछले करीब दो महीनों से अपने ही जमा पैसों को वापस लेने के लिए भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें कथित तौर पर भुगतान नहीं मिल पा रहा है।

मामले को लेकर दर्जनों पीड़ित लोग पुलिस थाना पहुंचे और अपनी शिकायत पुलिस के समक्ष रखी। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने सोसायटी में अपनी मेहनत की कमाई जमा करवाई थी, लेकिन अब पैसे वापस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पीड़ित ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उनके पैसे वापस दिलाने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, संचालक सूरज मल्होत्रा पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस द्वारा शिकायतों और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब सवाल यह है कि दो महीने से अपने पैसों के लिए भटक रहे लोगों को उनका पैसा कब वापस मिलेगा?

वही जब सूरज मल्होत्रा से बात हुई तो सूरज ने बताया उनकी पिता ओर बहन का भी पैसा सोसाइटी के पास है

#PaontaSahib #HimachalPradesh #Sirmaur #PaontaNews #BreakingNews #LocalNews #SaiSociety #Police #FraudAllegations #HimachalNews