सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में महिला शौचालय कई दिनों से बंद, मरीजों और तीमारदारों को हो रही भारी परेशानी

0
37

पांवटा साहिब, 30 जुलाई:
सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में महिलाओं के लिए बना शौचालय पिछले कई दिनों से बंद पड़ा है, जिससे महिला मरीजों और उनके साथ आने वाले परिजनों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
शौचालय के बाहर चस्पा किए गए नोटिस में लिखा है कि “शौचालय खराब है, 2 से 4 दिन में ठीक हो जाएगा।” लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद शौचालय अब तक चालू नहीं किया गया है।
अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं इलाज के लिए पहुंचती हैं, लेकिन शौचालय बंद होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसी आवश्यक सार्वजनिक संस्था में इस प्रकार की मूलभूत सुविधा का लंबे समय तक बंद रहना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।
स्थानीय लोगों और मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि महिला शौचालय की मरम्मत जल्द से जल्द कर इसे तत्काल चालू किया जाए, ताकि मरीजों और तीमारदारों को राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने प्रशासन से अस्पताल की अन्य सुविधाओं की भी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की अपील की है।