राजकीय उच्च विद्यालय नोइबाड़ी (देवनगर) में संविधान दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

0
30

राजकीय उच्च विद्यालय नोइबाड़ी (देवनगर), जिला शिमला में मंगलवार को संविधान दिवस बड़ी उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका कु. वंदना शर्मा ने बच्चों को संविधान की महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं तथा संविधान के अनुच्छेदों के बारे में विस्तार से बताया।

शिक्षिका ने छात्रों को समानता, अधिकार, कर्तव्य, स्वतंत्रता, धर्मनिरपेक्षता, न्याय तथा लोकतंत्र जैसे मूल संवैधानिक सिद्धांतों की जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने “संवैधानिक समानता (Constitutional Equality)” के विषय पर बच्चों को विशेष रूप से जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए और संविधान के महत्व पर भाषण दिए। स्कूल प्रधानाचार्य ने भी बच्चों को संविधान के प्रति जागरूक रहने, अपने अधिकारों और कर्तव्यों का पालन करने तथा समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में संवैधानिक चेतना, देशभक्ति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक समझ का विकास करना रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।