मुख्यमंत्री के आदेशों के वावजूद भी बोर्ड प्रशासन नहीं कर रहा है पैंशन लागू आन्दोलन को कर रहा मजबूर..

आज जहां हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के तमाम विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों की दशकों पुरानी मांग ओर बुढ़ापे का सहारा पुरानी पैंशन बहाली का ऐतिहासिक फैसला लिया जिसका हिमाचल प्रदेश के समस्त कर्मचारी साथी व अधिकारियों ने समय समय पर माननीय मुख्यमंत्री का आभार व धन्यवाद किया है और जिसका प्रदेश स्तरीय आभार रैली धर्मशाला में आयोजित हुई थी जिसमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों के हजारों कर्मचारियों ओर अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की परन्तु आज बिधुत विभाग के कर्मचारियों ओर अधिकारियों के लिए खेद का विषय है कि माननीय मुख्यमंत्री के आदेशों के वावजूद भी पुरानी पैंशन को लागू नहीं कर रही है बोर्ड मैनेजमेंट जिसमें की पिछले तीन महीने से बोर्ड प्रशासन आना कानी कर रही है जिससे की तमाम कर्मचारी साथियों के मनोबल ओर बोर्ड मेनेजमेंट के प्रति दिन प्रतिदिन रोश बढ़ता जा रहा है क्योंकि जिस पुरानी पैंशन को लेकर समस्त कर्मचारी वर्ग पिछले कई दशकों से लागू करवाने के लिए हरेक सरकार से निवेदन ओर आग्रह कर रही थी और पूर्व में धरनें प्रदर्शनों ओर जनांदोलन के लम्बे संघर्ष के बाद ये पल आया तो आज दुर्भाग्य है कि विधुत बोर्ड के आला अधिकारी ओर मैनेजमेंट तरह तरह की अड़चनें ओर रूकावटें लगाता जा रहा है जो बिल्कुल भी सहन करने लायक़ नहीं है.
आज देखने ओर समझने वाली बात यह भी है कि जो विभाग हर घर को रोशनी ओर हर व्यक्ति की जरूरत बन चुकी है वह विभाग अपने बुढ़ापे को सुरक्षित करने के लिए ही अर्थार्त पुरानी पैंशन योजना को लागू करने के लिए हिमाचल प्रदेश विधुत मुख्यालय शिमला के मैनेजर ओर आला अधिकारियों के समक्ष बार बार धरना प्रदर्शन ओर आग्रह करने के लिए मजबूर हैं जो एक बहुत बड़ी बिडबना ओर खेद का विषय है
आज पुनः हिमाचल प्रदेश के हर विधुत मंडल स्तर पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जिसमें सिरमौर के पांवटा साहिब में भी सैकड़ों कर्मचारियों ओर अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ओर पूर्ण सहयोग भी दिया वहीं हरेक विद्युत मंडल से सैकड़ों कर्मचारियों ओर अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति ओर सहयोग देना सुनिश्चित किया ओर आज पुनः हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से निवेदन ओर आग्रह रहेगा की हमारे इस हक़ ओर उचित मांग को लागू करने के लिए बोर्ड मैनेजमेंट के लिए सख्त आदेश जारी करें ताकि समय रहते हम सभी कर्मचारियों को आपकी कि गई ऐतिहासिक घोषणा पुरानी पैंशन हम सभी कर्मचारियों को भी जल्द लागू हो जाएं अन्यथा समस्त कर्मचारी वर्ग आन्दोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगा इसलिए हमें उम्मीद है कि माननीय मुख्यमंत्री इस गंभीर मुद्दे पर जल्द सकारात्मक क़दम उठाएंगे ओर बोर्ड मैनेजमेंट को लागू करने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाएंगे!

स्वतन्त्र लेखक- हेमराज राणा विधुत विभाग हिमाचल प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *