जयराम बोले, 1500 पर भी झूठ बोल गए सीएम; पूछा; जब बजट में प्रावधान ही नहीं, तो 1500 कहां से आएंगे

पूरे प्रदेश में लागू होगी इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, सीएम सुक्खू ने किया एलान

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू द्वारा महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने की घोषणा के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी इस पर पलटवार किया।*

*जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर महिलाओं को गुमराह करने का प्रयास किया है। जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी झूठ बोलकर सत्ता में आई थी,*

उसी प्रकार महिलाओं को अगले वित्तीय वर्ष से 1500 रुपए देने का वादा भी झूठा है। उन्होंने कहा कि बजट पारित हो चुका है और बजट के पारित होने के छह दिन बाद यह घोषणा की है, परंतु बजट में प्रावधान ही नहीं है, तो घोषणा पूरी कहां से होगी।

पहली अप्रैल को आचार संहिता लग जाएगी। उसके उपरांत 1500 रुपए महिलाओं को कहां से मिलेंगे? हिमाचल प्रदेश में 38 लाख महिलाएं हैं और 18 से 60 वर्ष की महिलाओं की संख्या 22 लाख है। आज के ऐलान के हिसाब से केवल 800 करोड़ रुपए का वितरण 1500 प्रति महिला किया जाएगा, जिसकी गणना केवल पांच लाख महिला बनती है। हिमाचल प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा योजना चल रही है, जिसमें कुल लाभार्थियों की संख्या सात लाख 83 हजार है। इसमें महिलाओं की संख्या चार लाख 55 हजार है, तो क्या केवल मुख्यमंत्री पांच लाख महिलाओं को यह राशि वितरण करने की बात कर रहे हैं? यह सरकार केवल महिलाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सरकार ने विकास पर लगाई ब्रेक
शिमला — नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 15 महीने में प्रदेश के लोगों के लिए कुछ भी नहीं कर पाई है। विकास का एक भी काम वर्तमान सरकार के कार्यकाल में नहीं हो पाया है, उल्टा पिछली सरकार द्वारा किए गए विकास के कामों पर ब्रेक अलग लगा दी गई है। आज तक ऐसी ‘नॉन परफार्मिंग’ सरकार नहीं देखी। सरकार का काम होता है विकास के काम करना, जनहित के फैसले लेना, जनता को सुविधाएं देने वाले संस्थान खोलना और जनहितकारी योजनाएं बनाकर उन्हें लागू करना, लेकिन वर्तमान सरकार इन सभी मामलों में फिसड्डी साबित हुई है। सरकार सभी काम जन अपेक्षा के विपरीत कर रही है।