बैठक में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी,ज़िलाध्यक्ष विनय गुप्ता,मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता,ज़िला युवामोर्चा अध्यक्ष पवन चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहें।
बैठक में चरणजीत चौधरी ने बताया की जून माह में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की शिमला संसदीय क्षेत्र में युवा मोर्चा रैली के लिए आज से तैयारी का उदघोश हो गया हैं।चरण ने बताया कि पाँवटा साहिब मंडल से लगभग 2100 युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जाएँगे।इसके लिए युवा मोर्चा ने बैठकों के लिए रूप रेखा बना ली हैं।
पाँवटा विस को 7 जोनो में बाँटा गया हैं जिसमें प्रभारी,सहप्रभारी और विस्तारक नियुक्त किए गए हैं।
चरणजीत चौधरी ने आज युवा मोर्चा मंडल पाँवटा साहिब का आज बैठक में विस्तार किया,उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी,मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता,पवन चौधरी से चर्चा करके इसकी घोषणा कर दी हैं।
नितिन शर्मा दिधाली को युवा मोर्चा महामंत्री,सुदेश कुमार खोदरी माजरी,तरणजीत गिल बातामंडी,अभिषेक अग्रवाल बद्रीपुर को उपाध्यक्ष,रविंद्र कुमार गोरखुवाला,हिमांशु राठोर किशनपूरा,सुखविंदर कोटड़ी ब्यास को कोषाध्यक्ष,सोनू चौधरी केदारपुर को आई॰टी॰ सेल संयोजक युवा मोर्चा,सरवन कुमार ब्यास,प्रदीप कुमार गोजर,विजय शर्मा नघेता को कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया हैं।
बैठक में ऊर्जामंत्री सुखराम चौधरी,ज़िलाध्यक्ष विनय गुप्ता,मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता,ज़िला युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन चौधरी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चरणजीत चौधरी,महामंत्री सुनील चौधरी,संदीप तोमर,युवा मोर्चा मंडल प्रभारी रोहित चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here