पांवटा साहिब के यमुना विहार में आयोजित किया गया पौधा रोपण कार्यक्रम

पांवटा 03 अगस्त- उपमण्डल अधिकारी विवेक महाजन की अध्यक्षता में गत दिनों आयोजित बैठक में पौधा रोपण के लिए यमुना तट के साथ लगते यमुना विहार को चिन्हित किया गया था। बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार आज यमुना विहार में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान यमुना विहार में यमुना तट पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर उपमंडल स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने पौधा रोपण कर इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
इस के अतिरिक्त विभिन्न समाजसेवी संस्थाएँ हरि यमुना सहयोग समिति पांवटा साहिब, क्लीन पांवटा ग्रीन पांवटा, हिमोत्कर्ष, रोटरी क्लब, प्रेस क्लब, आशावर्कर, आँगनवाडी वर्कर, विभिन्न स्वयं सहायता समूह ने भी इस पौधारोपण अभियान में शामिल होकर यमुना तट पर पौधा रोपण किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *