*देश और समाज को अग्रिम बनाने में महिलाओं का बहुमूल्य योगदान – सुखराम चौधरी*

*महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु केंद्र व प्रदेश सरकार हमेशा प्रयासरत*

पांवटा साहिब 23 अप्रैल – बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश, सुख राम चौधरी ने अमर उजाला द्वारा उनकी 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर द स्कॉलर्स होम स्कूल में आयोजित वुमन अचीवर अवार्ड कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
ऊर्जा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जिस समाज में महिलाओं का सम्मान होता है वह समाज निरंतर आगे बढ़ता है । उन्होंने कहा कि समाज व देश को अग्रिम बनाने में महिलाओं का बहुमूल्य योगदान रहा है।
उन्होंने कार्यक्रम के दौरान सम्मानित की गई सभी महिलाओं को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए बधाई देते हुए कहा कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए हमेशा प्रयासरत रही है, जिसके मद्देनज़र आज महिलाओं के लिए बहुत सी कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की गई हैं, जिनका लाभ महिलाओं को प्राप्त हो रहा है।
ऊर्जा मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया, जिनमें निर्मल कौर, दविंदर कौर सैनी, मनीषा परमार, डॉo वीना राठौर, मिनाक्षी मल्होत्रा, इन्द्रा चौहान, डॉo शील सहगल, सीमा ठाकुर, संगीता शर्मा, संतोष गुलाटी, शीला पुंडीर, डॉo नम्रता, डॉo रमा चौहान, डॉo अंजू , कविता पुंडीर, अंजू पुंडीर, शालू शर्मा, उन्नति वर्मा तथा निनी स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ शामिल रही।
इस कार्यक्रम में एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान द स्कॉलर्स होम स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
इस अवसर पर उप मंडल अधिकरी विवेक महाजन, पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, ए.पी.एम.सी. अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा पाँवटा साहिब चरणजीत चौधरी, अध्यक्ष युवा मोर्चा पाँवटा साहिब राहुल चौधरी, अध्यक्ष सुभाष चौधरी सचिव OBC मोर्चा हिमाचल प्रदेश, उपाध्यक्ष जिला भाजपा कुलदीप राणा, उपाध्यक्ष जिला भाजपा अनिल सैनी, राजेन्द्र तिवारी अध्यक्ष हिमोत्कर्ष जिला सिरमौर, अध्यक्ष चैम्बर ऑफ कॉमर्स सतीश गोयल, द स्कॉलर्स होम स्कूल के निर्देश तथा एच ओ.डी सहित स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *