मंडी से हिमाचल में राजनैतिक सफर की शुरुआत रैली में पंहुचेंगे केजरीवाल- मान
हिमाचल प्रदेश में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। इसी को देखते हुए और पंजाब में बडी जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से एक बड़ा रोड़ शो करके राजनैतिक सफर की शुरुआत कर रही हैं वहीं बड़ी बात ये हैं कि इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल होंगे। यह रोड़ शो आगामी 6 अप्रैल को प्रस्तावित है। इस रैली के तय होने से हिमाचल की राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा बढ़ने लगी है।
दरअसल, पंजाब के विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद आम आदमी पार्टी (आप) का पूरा फोकस हिमाचल प्रदेश पर है। एक हफ्ते के भीतर ही दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शिमला के बाद मंडी में डेरा डाल दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में छह अप्रैल को आप रोड शो करेगी। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे। मंडी से भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी है। रोड शो की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सत्येंद्र जैन ने कहा कि आप हिमाचल में 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वह दो दिन के हिमाचल प्रवास पर आए हैैं। भाजपा व कांग्रेस के कई बड़े नेता उनके संपर्क में हैं। मंडी जिला के कई अधिवक्ताओं व समाजसेवियों ने सत्येंद्र जैन के सामने आप की सदस्यता ग्रहण की। उधर, आप की दस्तक से भाजपा और कांग्रेस से नाराज चल रहे कई नेता सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को परिधि गृह मंडी में दोनों ही दलों के कुछ नेता सत्येंद्र जैन से मिले हैं। बहरहाल, पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी का अगला लक्ष्य हिमाचल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here