महिलाओं को राजेन्द्र सिंह द्वारा बच्चों से सम्बन्धित कानूनों JJ act, Pocso act, child labour act और child marriage act के बारे में सरल भाषा में उदाहरण के साथ जानकारी साँझा की

चाइल्ड लाइन जिला सिरमौर के टीम सदस्य राजेन्द्र सिंह और नीलम द्वारा 21 मार्च 2023 को आंगनबाड़ी केंद्र कच्चा टैंक (वृत नाहन शहरी -I) का विजिट कर वहां आउटरीच किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों और महिलाओं को चाइल्ड लाइन की सेवा के बारे में जागरूक करना था | इस आउटरीच का आरम्भ नीलम द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता जी की उपस्तिथि में सभी के स्वागत से किया गया | इस दौरान 14 बच्चों और 11 महिलाओं ने भाग लिया |
इसके पश्चात टीम सदस्य राजेन्द्र सिंह द्वारा सभी को चाइल्ड हेल्प लाइन की सेवा के बारे मे बताया गया कि यह एक आपातकालीन सेवा हैं जो उन बच्चों की मदद के लिए रात-दिन यानी 24 घंटे काम करती हैं जिनकी आयू 0 से 18 वर्ष के बीच हों और जो बेबस बेसहारा और मुसीबत में फसें होते हैं | राजेन्द्र सिंह ने बताया की जिला में चाइल्ड लाइन 2013 से बच्चों के संरक्षण के लिए काम कर रही हैं | जिला में बच्चों से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार (श्रेणीयों) के बहुत से मामले 1098 के माध्यम से दर्ज हुए हैं जिसमें टीम द्वारा बच्चों की मदद भी की गयी हैं | आप भी जब देखे कोई बच्चा बाल मजदूरी करते या बाल विवाह होते या भीख मांगते या किसी बच्चे के साथ छेड़खानी या मारपीट हो रही हों या बच्चा लावारिस छोड़ा हो या गुमशुदा बच्चा हो तो आप उसकी सुचना 1098 पर दे सकते हैं इस नम्बर पर सुचना देने वाले का नाम और नम्बर गुप्त रखा जाता हैं |
इसके साथ ही बच्चों व महिलाओं को राजेन्द्र सिंह द्वारा बच्चों से सम्बन्धित कानूनों JJ act, Pocso act, child labour act और child marriage act के बारे में सरल भाषा में उदाहरण के साथ जानकारी साँझा की गयी और इस दोरान जो भी प्रतिभागियों के प्रशन थे उसका भी सरलता से जबाव दिया गया | अंत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता द्वारा टीम का इस महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए धन्यवाद किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *