पाँवटा साहिब=अमित कुमार
पांवटा साहिब, 8 जुलाई 2025 — पांवटा साहिब नगर परिषद चुनाव 2025-26 के लिए अनुसूचित जाति महिला और सामान्य महिला आरक्षण हेतु वार्डों के चयन की प्रक्रिया आज दोपहर 3:30 बजे पूरी कर ली गई। यह प्रक्रिया संबंधित अधिकारियों और गैर-आधिकारिक सदस्यों की मौजूदगी में लॉटरी के माध्यम से संपन्न हुई।
बैठक में पहले चरण में अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्डों का चयन किया गया। इसमें वार्ड नंबर 11 (देवीनगर-2) और वार्ड नंबर 10 (देवीनगर-1) को आरक्षित घोषित किया गया, जिसमें देवीनगर-1 (वार्ड नंबर 10) विशेष रूप से अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
इसके बाद महिलाओं के लिए पांच वार्ड आरक्षित करने के लिए लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई। चयनित वार्ड इस प्रकार हैं:
क्रमांक वार्ड का नाम वार्ड संख्या आरक्षण स्थिति
1 तरुवाला। 4 महिला आरक्षित
2 शुभखेड़ा 12 महिला आरक्षित
3 9 महिला आरक्षित
4 बद्रीपुर 3 महिला आरक्षित
5 शमशेर पुर 5 महिला आरक्षित
बैठक का संचालन प्रिसाइडिंग ऑफिसर द्वारा किया गया और अंत में सभी अधिकारियों व सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक संपन्न हुई।