नगर पालिका परिवार ने बड़े हर्षोल्लास से मनाया राम दयाल जी का सेवानिवृत्ति

0
87

नगर पालिका पांवटा साहिब में पिछले कई वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे राम दयाल जी का आज सेवानिवृत्ति समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस मौके पर बैंड बाजों के साथ स्वागत किया गया, जिसमें नगर के गणमान्य लोग, परिजन और नगरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
पांवटा साहिब नगर पालिका में राम दयाल जी की सेवाओं को किया गया याद

राम दयाल जी को फूल-मालाओं और नोटों की मालाओं से सम्मानित किया गया। सभी ने उनके लंबे कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने ईमानदारी और लगन से नगर की सेवा की है।

ईमानदारी व सेवा की मिसाल – राम दयाल जी का सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्ति समारोह

समारोह के दौरान माहौल उत्सव जैसा रहा और हर किसी ने उन्हें स्वस्थ और सुखद सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दीं।

वहीं इसी दौरान नगर पालिका अध्यक्ष निर्मल कोर व उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटरिया ने कहा नगर पालिका पांवटा साहिब के कर्मठ कर्मचारी राम दयाल हुए सेवानिवृत्त होने पर शुभकामनाएं दी और कहा इनका एक बहुत बड़ा समय नगर पालिका को दिया और बेहतर कार्य किया

वही उसी दौरान भाटिया पैलेस में देर रात पार्टी का जश्न चल रहा था। इसी दौरान स्टेज पर ही एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

आनन-फानन में मौजूद लोगों ने उन्हें नज़दीकी सरकारी अस्पताल पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया। राहत की बात यह रही कि प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार आया और बाद में उन्हें घर ले जाया गया।

पार्टी का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया था, लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली