आज होगा 57वां विशाल मां भगवती जागरण, पांवटा साहिब में भक्तों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद — आशीष गर्ग

0
107

पांवटा साहिब,अमित कुमार

श्री माता बाला सुंदरी मंदिर, मेन बाजार पांवटा साहिब में आज 57वां विशाल मां भगवती जागरण आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
आयोजक आशीष गर्ग ने बताया कि जागरण आज रात 8:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक राकेश राणा (T-Series सिंगर) और हर्ष सिकंदर (Sa Re Ga Ma Pa Little Champ Winner) अपनी भक्ति प्रस्तुतियां देंगे।
उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है और श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। साथ ही 31 मार्च सुबह 8:30 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
आयोजक परिवार ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।