Ashutosh Medical and Nexus Path Lab एवं Ashutosh Healthcare की ओर से समाज सेवा के उद्देश्य से एक विशाल निशुल्क ब्लड टेस्ट कैंप

0
124

पांवटा साहिब : महाशिवरात्रि पर विशाल फ्री ब्लड टेस्ट कैंप का आयोजन
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर Ashutosh Medical and Nexus Path Lab एवं Ashutosh Healthcare की ओर से समाज सेवा के उद्देश्य से एक विशाल निशुल्क ब्लड टेस्ट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आस्था के इस विशेष दिन पर स्वास्थ्य सेवा की यह पहल शहरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात साबित हो रही है।
यह कैंप भगवान श्री वाल्मीकि जी मंदिर के नजदीक, यमुना जी रोड, नियर सिविल हॉस्पिटल, पांवटा साहिब में आयोजित होगा, जहां शहर एवं आसपास के क्षेत्र के लोग पहुंचकर मुफ्त जांच सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
कैंप में शुगर, CBC, ESR, RFT, लिपिड प्रोफाइल, लिवर फंक्शन टेस्ट तथा थायरॉयड फंक्शन टेस्ट जैसी जरूरी जांचें निशुल्क की जाएंगी। साथ ही विशेष हेल्थ पैकेज भी रियायती दरों पर उपलब्ध रहेंगे।
Ashutosh Healthcare के संचालक राकेश शर्मा ने बताया कि इस कैंप का लाभ हर वर्ग का व्यक्ति ले सकता है। उन्होंने कहा कि उद्देश्य केवल जांच करना नहीं, बल्कि लोगों को समय रहते अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है ताकि गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो सके।
संपर्क: 8894999673, 9812647986
आयोजकों ने सभी शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।