वर्दी में सेल्फी लेते दिखे पुलिसकर्मी: बाब्बू मान के कार्यक्रम में नियमों की उड़ती नजर आई धज्जियां

0
84

पांवटा साहिब: होला मोहल्ला मेले के दौरान आयोजित मशहूर पंजाबी गायक Babbu Maan के स्टार नाइट कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी वर्दी में ही सिंगर के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आया


सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान वर्दी में ही मंच के पास पहुंचकर सेल्फी ले रहा है। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
गौरतलब है कि सरकार और पुलिस विभाग की ओर से पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी वर्दी में वीडियो या सेल्फी नहीं बनाएंगे और न ही किसी कार्यक्रम में इस तरह की गतिविधियों में शामिल होंगे। इसके बावजूद इस तरह की तस्वीर सामने आने से विभागीय नियमों के पालन पर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिसकर्मी खुद नियमों का पालन नहीं करेंगे तो आम जनता से नियम मानने की उम्मीद कैसे की जा सकती है। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई करता है या नहीं।