पांवटा साहिब। अमित कुमार
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 649वें पावन प्रकटोत्सव के शुभ अवसर पर पांवटा साहिब के देवीनगर स्थित संत रविदास मंदिर से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन के दौरान पूरा शहर भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया।
नगर कीर्तन जैसे ही मंदिर परिसर से आगे बढ़ा, चारों ओर “जय गुरु रविदास” के जयकारे गूंज उठे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी ने पूरे उत्साह के साथ नगर कीर्तन में भाग लिया।
नगर कीर्तन में संत रविदास जी के विचारों—समता, समानता, भाईचारा और सामाजिक समरसता—का संदेश दिया गया। संगत ने भजन-कीर्तन के माध्यम से समाज में प्रेम, एकता और मानवता का आह्वान किया।
नगर कीर्तन के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा जल सेवा, लंगर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यह आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे का जीवंत उदाहरण बना।
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के प्रकटोत्सव पर निकाला गया यह नगर कीर्तन पांवटा साहिब के लिए आस्था, सं













































