हिमाचल प्रदेश : सिविल अस्पताल शिलाई में लेफ्टिनेंट कर्नल (रि.) डॉ. शशांक तिवारी ने संभाला मेडिकल ऑफिसर का कार्यभार
सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र के लिए यह गर्व का क्षण है। सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर देश की सेवा करने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) डॉ. शशांक तिवारी ने अब स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल ऑफिसर के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उनका चयन हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सिफारिश पर हुआ है।
डॉ. शशांक तिवारी, डॉ. पीयूष तिवारी जी के बड़े भाई एवं डॉ. ऋचा तिवारी जी के पति हैं। सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद अब वे आम जनता की स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देंगे।
आपको बता दे डॉक्टर शशांक तिवारी की पत्नी ओर भाई डॉक्टर पीयूष तिवारी पाँवटा साहिब के सिविल अस्पताल सेवा दे रहे है
पिता रामेश्वर नाथ तिवारी CMO के पद पर रिटायर हुए है
स्थानीय लोगों ने उनके सिविल अस्पताल शिलाई में कार्यभार संभालने पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।