माजरा पंचायत में भ्रष्टाचार चरम पर:118 लोगों से ख़ाली पेज पर करवाए गए साइन!

0
14

माजरा (पांवटा साहिब): पंचायत माजरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ग्रामवासियों से ख़ाली कागजों पर हस्ताक्षर करवाने का गंभीर आरोप पंचायत प्रतिनिधियों पर लग रहा है।

सूत्रों के अनुसार, 118 से अधिक लोगों से बिना किसी जानकारी के ख़ाली पेज पर आंखें बंद कर साइन करवा लिए गए। यह मामला अब गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है और पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

📌 प्रमुख आरोप:

ग्रामवासियों को बिना किसी विवरण के कागजों पर साइन करने को कहा गया।

दस्तावेजों में क्या लिखा जाएगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई।

लोगों को भ्रमित करके उनके दस्तखत लिए गए।

🗣️ ग्रामीणों की मांग:

ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच की मांग की है और कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो वे धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।

📣 सवाल उठता है:

क्या इन साइन का उपयोग फर्जी दस्तावेज तैयार करने में होगा?

पंचायत की पारदर्शिता पर क्या यह एक बड़ा प्रश्नचिन्ह नहीं?

अब प्रशासन पर जिम्मेदारी बनती है कि वह मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे। जनता की आंखों पर पट्टी बांधकर फैसले लेना अब और नहीं चलेगा।

“गांव की जनता अब जागरूक है, पंचायत की चालें अब नहीं चलेंगी।”
जब इस गंभीर मामले पर विकास खंड अधिकारी (BDO) विकास बंसल से संपर्क किया गया तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया:

“मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं