हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में अगले 3-4 घंटों के भीतर कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
सावधानियां:
नदी-नालों और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहें।
यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लें।
पहाड़ी इलाकों में फिसलन और भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।