हिमाचल प्रदेश में पटवारी बनने के लिए बेरोजगार युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। 24 दिन में 70 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है।
हिमाचल प्रदेश में पटवारी बनने के लिए 24 दिन में 70 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है। राज्य चयन आयोग ने 12 दिसंबर से आवेदन मांगे थे। इसमें पांच जनवरी तक 70 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यह आंकड़ा एक लाख से अधिक जाने की संभावना है। अंतिम सप्ताह सबसे अधिक आवेदन आते हैं। अभ्यर्थी 16 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश में लाखों युवा बेरोजगार हैं। ऐसे में अब पटवारी बनने का अवसर मिला है। प्रदेश भर से युवा आवेदन कर रहे हैं। कुल 530 सीटें हैं। ऐसे में अभी तक एक सीट के लिए 132 अभ्यर्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। हालांकि, अभी तक यह आंकड़ा बढ़ेगा। प्रदेश में बेरोजगारी का स्तर बढ़ गया है। ऐेसे में लंबे समय बाद निकली पटवारी भर्ती के लिए युवा आवेदन कर रहे हैं। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 800 रुपये फीस चुकानी पड़ रही है। त्रुटि सुधार के लिए 100 रुपये फीस निर्धारित है।
अभी तक 70 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है। यह आंकड़़ा एक लाख से अधिक जाने की संभावना है। अंतिम सप्ताह में अधिक आवेदन आते हैं। विक्रम महाजन, सचिव, राज्य चयन आयोग हमीरपुर














































