एसडीएम पाँवटा साहिब ने विकासनगर सिविल अस्पताल पहुंच का कर घायलों का जाना हाल

हिमाचल परिवहन की बस उत्तराखंड ने दुर्घटना ग्रस्त, पांवटा साहिब आ रही थी बस
जानकारी के अनुसार तकरीबन 09:30 पूर्वाह्न आज दिनांक 03 फरवरी, 2026 को नेरवा डिपो की बस संख्या hp 66 A 2588, जिसमें चालक दिनेश शर्मा और परिचालक जगदीश चंद तैनात थे,
और जो चौपाल – पांवटा का समय लेकर जा रही थी, उत्तराखंड में कवानु नामक स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है,
परिचालक से दूरभाष पर हुई बात में , प्रथम दृष्टया यह जानकारी सामने आई है कि पास देते समय हादसा हुआ, जब बस खाई में लुढ़क गई, अभी तक घायलों का कोई पता नहीं चल पाया है, परिचालक के अनुसार तकरीबन 31-34 यात्री बस में सवार थे,
अब्दुल्ला खान, निरीक्षक मौके की ओर रवाना हो गए हैं,















































