भारी वर्षा से उत्पन्न हालात में हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, हिमाचल को दी 5 करोड़ की मदद
चंडीगढ़, 8 सितम्बर 2025।
भारी वर्षा से उत्पन्न हुई कठिन परिस्थितियों में हिमाचल प्रदेश की मदद के लिए हरियाणा सरकार आगे आई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पत्र लिखकर आश्वस्त किया है कि हरियाणा सरकार इस संकट की घड़ी में हिमाचल की जनता के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बताया कि हरियाणा मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 करोड़ रुपये की राशि RTGS के माध्यम से हिमाचल राहत कोष में भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी तरह की राहत सामग्री या अतिरिक्त सहयोग की आवश्यकता होगी तो हरियाणा सरकार तुरंत उपलब्ध कराएगी।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हरियाणा सरकार और प्रदेश की जनता पूरी संवेदना और सहयोग के साथ हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ी है।