स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ का चुनाव संपन्न

0
3

रिपोर्ट-अमित कुमार

पांवटा साहिब। स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ (हि.प्र) के आदेशानुसार राजपुर ब्लॉक और सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। यह आम सभा सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश सीनियर चीफ एडवाइजर श्याम ढिल्लों ने की।

ध्वनिमत से चुने गए पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

अध्यक्ष: राम लाल शर्मा (राजपुर ब्लॉक)

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: रमेश पाल (सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब)

महासचिव: मिंटू (राजपुर ब्लॉक)

कोषाध्यक्ष: मीना देवी (PHC कोलर)

एडवाइजर: ममता देवी (ESI डिस्पेंसरी सूरजपुर)

सचिव: हरीश कुमार (सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब)

सह-सचिव: अनिल कुमार (राजपुर/पांवटा साहिब)

चीफ एडवाइजर: गुलहाशन (राजपुर)

इसके अलावा सदस्य पदों पर प्रश्न सिंह, जमोली देवी, शीला देवी, दिनेश कुमार, रुबीना, महफूज अली, सुमन देवी, सुरेंद्र सिंह और मुल्तान सिंह का चयन हुआ।