सिरमौर में एलपीजी की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें — उपायुक्त प्रियंका वर्मा

0
39

नाहन/सिरमौर, 12 मार्च — जिला उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने स्पष्ट किया है कि जिले में संचालित सभी गैस एजेंसियों के पास घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति जारी है।

उपायुक्त ने कहा कि मध्य-पूर्व एशिया में जारी अंतरराष्ट्रीय संघर्ष की खबरों के बीच प्रदेश सहित सिरमौर में भी एलपीजी की उपलब्धता को लेकर अफवाहें फैल रही हैं। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि इन अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण न करें; आवश्यकता अनुसार ही बुकिंग करवाएँ।

बुकिंग के विकल्प: उपभोक्ता अपने घरेलू सिलेंडर की बुकिंग एसएमएस (SMS), मोबाइल ऐप, मिस्ड कॉल या संबंधित तेल विपणन कंपनी (OMC) की वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।

उपायुक्त ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को कोई असुविधा न हो।

शिकायत/सहायता: यदि किसी उपभोक्ता को आपूर्ति में अनावश्यक देरी या कोई समस्या आती है तो वह अपनी गैस एजेंसी से संपर्क कर सकता है या जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, सिरमौर के दूरभाष नंबर 01702-222558 पर कॉल कर सकता है।