शोक समाचार सड़क हादसे में पटवारी की मौत

0
57

शोक समाचार सड़क हादसे में पटवारी की मौत

पांवटा साहिब, 18 मार्च:
धौलाकुआं क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पटवारी वीरेंद्र सिंह (40) का आकस्मिक निधन हो गया। वह कोडगा चांदनी के निवासी थे और धौलाकुआं पटवार सर्कल में तैनात थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र सिंह अपनी कार से सामान निकाल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

परिजनों और क्षेत्रवासियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि