लगातार बारिश से पक्का मकान और कच्ची रसोई गिरी, परिवार बेघर – प्रशासन से मदद की गुहार

0
3

रेणुका जी (सिरमौर, हिमाचल प्रदेश), 2 सितम्बर 2025

रेणुका जी क्षेत्र की ग्राम पंचायत खाल खलाक्यार के गांव चूलडिया धार में लगातार हो रही भारी बारिश से एक पक्का मकान और एक कच्ची रसोई पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मकान गिरने से प्रभावित परिवार को गहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मकान मालिक श्री रमेश कुमार (पुत्र श्री मात राम) ने बताया कि 2 सितम्बर 2025 को हुई भारी बारिश के कारण उनका मकान जमींदोज हो गया। परिवार के पास अब सुरक्षित ठिकाना नहीं है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत और सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है।

गांव के स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से आग्रह किया है कि प्रभावित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा और रहने की व्यवस्था प्रदान की जाए।

गांव – चूलडिया धार, डाकघर – ददाहु, तहसील – ददाहु, जिला – सिरमौर (हिमाचल प्रदेश)