राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूर्ण रूप से लागू करें प्रदेश सरकार: मनीष समटा

0
41

हिमाचल प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंताजनक: अनिकेत भंडारी

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पांवटा इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में 11 सूत्रीय मांगो को लेकर मूक प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर हो रही छात्रहितों की उपेक्षा एवं शिक्षा संबंधी गंभीर मुद्दों पर संवेदनहीनता के विरोध में पांवटा इकाई द्वारा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित मूक प्रदर्शन आयोजित किया गया ।यह प्रदर्शन सरकार तक छात्रों की वास्तविक समस्याएँ पहुँचाने और सकारात्मक समाधान की दिशा में ध्यान आकर्षित करने का सशक्त प्रयास है।

इकाई अध्यक्ष मनीष समटा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई है तो परिषद पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए तैयार है।

इकाई मंत्री अनिकेत भंडारी ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली वर्तमान सरकार शिक्षा व्यवस्था व प्रदेश के पतन की राह पर कार्य कर रही है। अनिकेत भंडारी ने कहा कि ABVP छात्र हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की छात्र विरोधी निर्णय को स्वीकार नही किया जाएगा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पांवटा इकाई ने 11 सूत्रीय प्रदेश स्तरीय मांगो को लेकर आंदोलनरत है जोकि निम्नलिखित है।

1. छात्र संघ चुनाव बहाल करे प्रदेश सरकार।
2. सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाया जाए।
3. “कृषि विश्वविद्यालय की 112 हैक्टेयर भूमि को प्रदेश सरकार द्वारा हस्तारित कर हड़पना बंद करे प्रदेश सरकार”
4. कृषि विश्विद्यालय पालमपुर,तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर और नौनी विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपतियों की नियुक्ति जल्द की जाए।
5. केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश धर्मशाला परिसर के भवन निर्माण को शुरू करवाने हेतु प्रदेश सरकार तुरंत पर्यावरण एवं वन मंत्रालय में लंबित 30 करोड़ रुपये शीघ्र अति शीघ्र जमा करवाए।
6. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूर्णरूप से लागू करे प्रदेश सरकार।
7. महाविद्यालय / ‘हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र’ के आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जाए।
8. प्रदेश के विश्विद्यालय HPU/SPU में मूल्यांकन प्रक्रिया को सुदृढ़ किया जाए।
9. हिमाचल प्रदेश के 100 स्कूलों को परिवर्तित करने का निर्णय वापस लिया जाए।
10. 5 लाख नौकरियों के झूठे दावे बंद कर स्थाई रोजगार प्रदान करें प्रदेश सरकार
11. हिमाचल प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ती नशा खोरी चिंतनीय।

इस दौरान
प्रांत सह मंत्री अभी ठाकुर इकाई अध्यक्ष मनीष समटा, RKM प्रांत संयोजिका शिवानी चौहान, आशीष शर्मा , प्रियांशु शर्मा, भारत ठाकुर , शिवम् भाटिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।