राज्य स्तरीय बास्केटबाला प्रतियोगिता के लिए जी एन एम पी एस पौंटा साहिब की टीम तैयार

0
19

47 वी जूनियर। राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता जो कि हमीरपुर जिला के भरेड़ी मे साई विज़न पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 3 अप्रैल से 5 अप्रैल 2026 तक होने जा रही है।
जिसमें हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों की टीमों के अलावा कुछ
हिमाचल प्रदेश बास्केटबाल एसोसिएशन से संबंधित यूनिट भाग ले रही हैं, उसमें से एक गुरुनानक मिशन पब्लिक स्कूल पोॅटा साहिब भी है जिसकी टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कल सुबह पौटा साहिब से निकलेगी टीम के कोच गुरनाम सिंह ने बताया कि टीम की तैयारी बहुत अच्छी है और टीम को स्कूल मैनेजमेंट भी भरपूर सहयोग देता है। आज।
स्कूल मैनेजमेंट के साथ मुलाकात में प्रिंसिपल गुरविंदर कौर चावला जीऔर डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी जी ने टीम को शुभकामनाएं दी और स्पोर्ट्समैनशिप से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की जीत से ज्यादा आपकी स्पोर्ट्समैनशिप मायने रखती है।