राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने फिर निकाली बंपर भर्तियां, युवा इस डेट तक करें आवेदन

0
86

326 युवाओं को मिलेगी नौकरी

राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोल दिए हैं। पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग और प्रिटिंग एंड स्टेशनरी विभाग में 326 पद भरने की नोटिफिकेशन शनिवार को जारी की गई।

युवाओं को राज्य चयन आयोग ने होली का तोहफा दिया है। नई भर्ती मेंं सबसे ज्यादा पद स्वास्थ्य विभाग में ओटीए के 176 और पंचायत सेक्रेटरी के 119 पद भरे जाने हैं। आठ पोस्ट कोड में किसी में एक, तो किसी में दो या फिर किसी में पांच पद सहित करीब 31 पद भरे जाने हैं। बेरोजगार युवा इन पदों के लिए 10 मार्च सुबह 10 बजे से आयोग की वेबसाइट पर चार अप्रैल रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

हिमाचल प्रदेश मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग में मेडिकल सोशल वर्कर (ऑन रेगुलर बेस्ड) (पोस्ट कोड 26006) के दो पद, हिमाचल मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग में साइकिएट्रिक सोशल वर्कर (जॉब ट्रेनी) (पोस्ट कोड 26007) के पांच पद, हिमाचल हैल्थ सर्विसेज एंड मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग में ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (जॉब ट्रेनी) (पोस्ट कोड 26008) में हैल्थ सर्विसेज में 145 पद और मेडकिल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग में 31 पद ओटीए के भरे जाने हैं। हैल्थ सर्विसेज एंड मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग में रेडियोग्राफर के पांच पद, मेडिकल एजुकेशन एंड रिचर्व विभाग में फार्मासिस्ट/फार्मेसी ऑफिसर में चार पद, मेडिकल एजुकेशन एंड रिचर्व विभाग में स्पीच थेरेपिस्ट के तीन पद, मेडिकल एजुकेशन एंड रिचर्व विभाग में सीनियर लेबोरेटरी टेक्रीशियन के 10 पद, मेडिकल एजुकेशन एंड रिचर्व विभाग में ऑडियोमेट्रिक टेक्रीशियन में एक पद और प्रिटिंग एंड स्टेशनरी विभाग में लिथो आर्टिस्ट (ट्रेनी) पोस्ट कोड 26014 में एक पद भरा जाना है।

राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने 10 पोस्ट कोड के तहत 326 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। युवा 10 मार्च से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि चार अप्रैल है।
डा. विक्रम महाजन, सचिव, राज्य चयन आयोग, हमीरपुर

पंचायत सेक्रेटरी के भरे जाएंगे 119 पद
हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग में पंचायत सेक्रेटरी (जॉब टे्रनी) (पोस्ट कोड 26005) के तहत 119 पद प्रदेश के सभी 12 जिलों में भरे जाएंगे। इनमें बिलासपुर मेंं छह, चंबा में पांच, हमीरपुर मेंं 10, कांगड़ा में 24, किन्नौर में दो, कुल्लू में नौ, लाहुल-स्पीति में दो, मंडी में 22, शिमला में 17, सिरमौर में 10, सोलन में आठ और ऊना जिला में चार पद हैं।