हिमाचल प्रदेश: अमित कुमार
भीम आर्मी भारत एकता मिशन की हिमाचल प्रदेश इकाई में बड़ा बदलाव किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी हितेश माही ने रामलाल कुलवी को संगठन का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
बता दें कि 13 मार्च 2025 को संगठन की पुरानी प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था, जिसके बाद से प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों में अस्थिरता बनी हुई थी। इस अस्थिरता को समाप्त करते हुए यह नियुक्ति की गई है।
रामलाल कुलवी, जिला कुल्लू से ताल्लुक रखते हैं और बीते तीन वर्षों से प्रदेश महासचिव के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। संगठन और सामाजिक कार्यों में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस नियुक्ति से प्रदेशभर में संगठन को नया नेतृत्व और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।