भारतीय मजदूर संघ ने जन जागरण अभियान को दिया पूर्ण समर्थन

0
96

पांवटा साहिब | 25 जनवरी 2026
जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चल रहे जन जागरण अभियान को भारतीय मजदूर संघ, जिला सिरमौर का पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ है। समाज को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से निकाली गई यह जन जागरण अभियान यात्रा 25 जनवरी 2026 को मिस्सरवाला से प्रारंभ होकर क्यारदा, पांवटा साहिब, उमरपुर, जटोन सहित आसपास के क्षेत्रों से होते हुए नाहन पहुंची।
भारतीय मजदूर संघ जिला सिरमौर ने स्पष्ट रूप से कहा कि नशे के खिलाफ यह जन जागरण अभियान वर्तमान समय की आवश्यकता है। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि नशा युवाओं के भविष्य के साथ-साथ समाज की नींव को भी कमजोर कर रहा है, जिसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास अनिवार्य हैं।
संघ की ओर से कहा गया कि भारतीय मजदूर संघ इस अभियान को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। साथ ही आम जनता, विशेषकर युवाओं और अभिभावकों से अपील की गई कि वे नशे के विरुद्ध इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।
भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध विभिन्न कर्मचारी एवं श्रमिक संगठनों ने भी इस जन जागरण अभियान को अपना समर्थन दिया और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प लिया।
नशे के खिलाफ एकजुट समाज ही सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की सच्ची गारंटी है।
अभियान को समर्थन देने वाली इकाइयाँ :
▪️ सनफार्मा कर्मचारी मज़दूर संघ, पांवटा साहिब (हिमाचल प्रदेश)
▪️ हिमाचल प्रदेश विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ, पांवटा
▪️ कालसी वर्ग अस्पताल पुनर्वास समिति
 (विकास खंड – टोंस, हिमाचल प्रदेश)
▪️ डेंटल कॉलेज कर्मचारी यूनियन, पांवटा साहिब
▪️ C.C.I. – मज़दूर यूनियन शाखा, पांवटा साहिब