भाजपा पावंटा साहिब मंडल की महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

0
39

भारतीय जनता पार्टी पावंटा साहिब मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 08 दिसंबर 2025 को PWD रेस्ट हाउस, पावंटा साहिब में संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हितेंदर कुमार धवन ने की, जबकि पावंटा साहिब के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री आदरणीय सुखराम चौधरी जी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर सभी कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से संवाद किया।
उन्होंने संगठन को एकजुट रखने, बूथ स्तर पर मजबूती लाने, जनसमस्याओं के समाधान हेतु निरंतर सक्रिय रहने तथा आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर मार्गदर्शन दिया।

बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि संगठन विस्तार अभियान को गति देते हुए सभी मोर्चे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएँगे तथा प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 नए सदस्य बनाए जाएंगे। यह लक्ष्य बूथ स्तर पर भाजपा की मजबूती और जमीनी संगठन के विस्तार की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया।

बैठक में मंडल कार्यकारिणी के सभी सदस्य, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, सभी बूथ अध्यक्ष–पालक–मंत्री, पंचायती राज के निर्वाचित प्रतिनिधि, BDC सदस्य, ग्राम केंद्रों के प्रमुख तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव और क्षेत्रीय मुद्दे भी साझा किए, जिन पर विधायक महोदय ने तत्परता से संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मंडल अध्यक्ष हितेंदर कुमार धवन ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और कहा कि “भाजपा का संगठन कार्यकर्ता आधारित है और पांवटा साहिब मंडल आने वाले समय में और अधिक सुदृढ़ होकर जनता के बीच कार्य करेगा।”